इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी
सहजनवा में एक युवक ने जालसाज दंपति को एजेंट समझकर नौकरी दिलाने के नाम पर 1.62 लाख रुपये की ठगी करवाई। शुभम उपाध्याय ने दंपति को पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन फर्जी आईडी मिलने पर वे टालमटोल करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार निवासी युवक से जालसाज दंपति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 1.62 लाख रूपये की ठगी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के भड़सार निवासी शुभम उपाध्याय ने तहरीर में बताया की वह बेरोजगार है। 17 नवंबर 2024 को गांव में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात मोसनड़ी, थाना रामनगर, बाराबंकी निवासी करुणेश मिश्रा और उनकी पत्नी साक्षी उपाध्याय से हुई थी। दंपति ने एक निजी एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये मांगे।पीड़ित शुभम के अनुसार झांसे में आकर उसने 24 दिसंबर 2024 को 25 हजार, 26 दिसंबर को 34 हजार, 9 जनवरी 2025 को 7 हजार, दो फरवरी को 5 हजार और 10 फरवरी को 91 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
कुल 1.62 लाख रुपये भेजने के बाद जालसाजों ने फोन पर साक्षात्कार कराने की बात कही। बाद में भेजी गई आईडी फर्जी निकली। इस पर पीड़ित ने जालसाज दंपत्ति से रकम लौटाने को कहा तो वे टालमटोल करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने करुणेश मिश्रा और उनकी पत्नी साक्षी उपाध्याय के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


