बंटवारे के विवाद में महिला व उसके पति की पिटाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला डिहवा में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर एक महिला और उसके पति पर हमला हुआ। पीड़िता नाजमा खातून ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बंटवारे के विवाद में महिला व उसके पति की पिटाई

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला डिहवा में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर एक महिला और उसके पति को मारपीट दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को चार के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक टोला डिहवा निवासिनी नाजमा खातून पत्नी मोहम्मद शमीम का आरोप कि 19 मई को वह अपने पट्टीदारों से घर और मकान के बंटवारे में हिस्सा मांग रही थीं। इसी बात को लेकर विपक्षी पक्ष नाराज हो गए और गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर मोहम्मद सलीम,हसीना खातून, इसरद जहां और शिखा खातून ने डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उनके पति बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी लात-घूंसों,लाठी और डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।