बीआरडी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। कुशीनगर जिला प्रशासन की टीम ने लोकायुक्त के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी ली है। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने इलाज के नाम पर अनियमितताएं की हैं, जो मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर रही हैं।

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। लोकायुक्त के निर्देश पर कुशीनगर जिला प्रशासन की टीम ने जांच शुरू की है। इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदारी सीडीओ और एडीएम वित्त एवं राजस्व को मिली है। कुशीनगर के एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों से अहम जानकारी जुटाई। प्राचार्य डॉ. जायसवाल ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात टीम से कही है। बता दें कि मामला नवंबर 2025 का है। मामले में बस्ती निवासी अजीत प्रताप सिंह ने लोकायुक्त से शिकायत कर कॉलेज प्रशासन इलाज के नाम पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।आरोप
है किइ इसका असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिना शासन की अनुमति के एक पैथोलाजी फर्म के अनुबंध का नवीनीकरण कर दिया गया। इसी आधार पर टीम ने जांच शुरू करते हुए रिपोर्ट लोकायुक्त का देने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


