ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरCorona Vaccination: टीकाकरण कल, 59 बूथों पर 6225 को लगेगी वैक्सीन

Corona Vaccination: टीकाकरण कल, 59 बूथों पर 6225 को लगेगी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण पूरा होने को है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण के अंतिम चक्र के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। चार फरवरी को अंतिम चक्र का...

Corona Vaccination: टीकाकरण कल, 59 बूथों पर 6225 को लगेगी वैक्सीन
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Wed, 03 Feb 2021 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण पूरा होने को है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण के अंतिम चक्र के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। चार फरवरी को अंतिम चक्र का वैकसीनेशन होगा।

अंतिम चक्र के वैक्सीनेशन के लिए 35 अस्पतालों में 59 बूथ बनाए गए हैं। कुल 6225 स्वास्थ्य कर्मियों को इस दिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेटर तैनात कर दिए गए हैं। इमरजेंसी दवाओं की किट तैयार की जा रही है। पांच फरवरी को दूसरा चरण शुरू कर दिया जाएगा। इस चक्र में लगभग 20 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। जिले में प्रथम चरण में 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें से 13000 को लगाई जा चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग 17000 लोगों की सूची जारी कर चुका है। आठ हजार लोगों की सूची और जानी की जानी है। इसमें से 6225 की सूची चार फरवरी को जारी की जाएगी। पांच फरवरी से दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत होगी। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी इसी दिन वैक्सीन लगा दी जाएगी।

15 फरवरी को होगा मॉपअप राउंड

सीएमओ ने बताया कि सूची के अनुसार जो स्वास्थ्य कर्मी बूथों पर नहीं पहुंचे हैं और टीकाकरण से वंचित हैं, उनके लिए 15 फरवरी को मापअप राउंड आयोजित किया जाएगा। यदि इसमें भी कुछ स्वास्थ्य कर्मी बच गए तो उन्हें अलग से कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्हें आम जन के साथ पुन: रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उन्हीं के साथ उनका टीकाकरण आयोजित होगा।

इलाज की रहेगी मुकम्मल व्यवस्था
हर बूथ पर इलाज की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी दवाओं की किट उपलब्ध रहेगी। हर जगह विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहेंगे। टीका लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मी उनकी निगरानी में 30 मिनट रहेंगे। यदि कोई समस्या आती है तो मौके पर ही इलाज किया जाएगा। स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज भेज दिया जाएगा। वहां 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।

तैयारी चल रही है। कुल आठ हजार स्वास्थ्य कर्मी बचे हैं जिनकी सूची जारी की जानी है। 6225 को चार फरवरी को टीका लगा दिया जाएगा। शेष बचे स्वास्थ्य कर्मियों को पांच फरवरी को फ्रंट लाइन वर्करों के साथ टीका लगाया जाएगा।
डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें