खराब फर्नीचर देने का आरोप, उपभोक्ता ने पुलिस से लगाई गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक फर्नीचर दुकानदार पर खराब सामान देने और सामान वापस न करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता ने पुलिस से

खराब फर्नीचर देने का आरोप, उपभोक्ता ने पुलिस से लगाई गुहार

महावनखोर/कैम्पियरगंज। क्षेत्र के एक फर्नीचर दुकानदार पर खराब सामान देने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता ने पुलिस से शिकायत की है। सहजनवा क्षेत्र के माठ बाजार निवासी शनिदेवल निषाद ने बताया कि उन्होंने नेतवर बाजार स्थित एक फर्नीचर के दुकानदार को मेज, कुर्सी, सिंगारदान समेत अन्य फर्नीचर के करीब 45 हजार रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि दिया गया फर्नीचर खराब गुणवत्ता का निकला। शिकायत करने पर दुकानदार ने सामान अपने पास रख लिया, लेकिन सामान या पैसा वापस नहीं किया। पीड़ित ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।