सर्विस लेन से होकर चिड़ियाघर जाएंगे पर्यटक, पीडब्ल्यूडी करा रहा निर्माण
Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। देवरिया बाईपास फोरलेन रोड बनने के बाद चिड़ियाघर आने-जाने में पर्यटकों
गोरखपुर, निज संवाददाता। देवरिया बाईपास फोरलेन रोड बनने के बाद चिड़ियाघर आने-जाने में पर्यटकों की असुविधा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अलग से सर्विस लेन का निर्माण करा रहा है। करीब 500 मीटर लंबे और पांच मीटर चौड़े सर्विस लेन के लिए मिट्टी की पटाई की जा रही है। इसका काम भी देवरिया बाईपास रोड के साथ पूरा होने संभावना जताई गई है।
करीब 399 करोड़ की लागत से 9.50 किमी लंबे देवरिया बाईपास फोरलेन का जंगल सिकरी तक निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही नाला व बिजली के तारों के लिए डक्ट बने हैं। रोड पर जगह जगह पिचिंग भी चल रही है। साथ ही मिट्टी को बराबर करके बचे हुए कामों को पूरा कराया जा रहा है। चिड़ियाघर के आसपास फोरलेन सड़क की ऊंचाई अधिक है। इससे चिड़ियाघर जाने वाले पर्यटकों को असुविधा होगी। इस समस्या के समाधान के लिए सर्विस लेन बन रही है। चिड़ियाघर के पास नौ-नौ मीटर सड़क के अलावा पांच मीटर चौड़ा सर्विस लेन भी तैयार किया जा रहा है। इसे रामगढ़ताल पर बन रहे पुल से चिड़ियाघर के आगे नौका विहार की तरफ जाने वाले रोड के पास से जोड़ा जाएगा। ताकि लोग आराम से आ-जा सकें।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरपी सिंह ने बताया कि फोरलेन से सटे चिड़ियाघर के सामने सर्विसलेन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।