Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsConstruction of Four-Lane Road to Veterinary College in Gorakhpur Land Acquisition Underway
वाराणसी रोड से वेटनरी कॉलेज तक बनेगी फोरलेन सड़क

वाराणसी रोड से वेटनरी कॉलेज तक बनेगी फोरलेन सड़क

संक्षेप:

Gorakhpur News - तीन गांवों में 10 हजार वर्ग फीट से अधिक जमीन ली जाएगी 13 किसानों से

Jan 09, 2026 02:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर-वाराणसी रोड पर ताल नदौर में निर्माणाधीन वेटनरी कॉलेज तक पहुंचने के लिए वाराणसी रोड से फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब 460 मीटर लंबे फोरलेन के लिए 13 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वाई आकार वाले फोरलेन का एक सिरा एंट्री गेट और दूसरा निकासी द्वार से कनेक्ट होगा। फोरलेन के लिए अधिग्रहित की जाने वाली 10000 वर्ग फीट जमीन के लिए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेटनरी कॉलेज का निरीक्षण किया था। जिसके बाद अधिकारियों को तय समय में निर्माण पूरा करने के साथ ही कॉलेज तक बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर निर्देश दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद वाराणसी रोड से वेटनरी कॉलेज तक फोरलेन एप्रोच मार्ग की कार्ययोजना तैयार की गई। फोरलेन सड़क के लिए जंगल दीर्घन सिंह, जंगल रानी सोहना कुंवरी और केवट कच्छा सानी गांव के 13 किसानों की जमीन ली जाएगी। वेटनरी कॉलेज में अलगे सत्र से 100 छात्रों का प्रवेश 350 करोड़ रुपये की लागत से ताल नदौर में वेटनरी कॉलेज का 51 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। मार्च तक प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा। दावा है कि सत्र 2027-28 के लिए वेटनरी कोर्स में 100 छात्रों का दाखिला भी इसी साल शुरू हो जाएगा। कोट- वाराणसी रोड से वेटनरी कॉलेज तक 460 मीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू होगा। -अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी