कान्हा उपवन के निर्माण में मिट्टी भराई बनी बाधा
Gorakhpur News - गोरखपुर में ताल नदौर में 2000 निराश्रित पशुओं के लिए कान्हा उपवन का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था को 5.50 करोड़ रुपये की मिट्टी डालनी है, लेकिन स्वीकृति में देरी हो रही है। कार्य 2026 तक पूरा करना है, लेकिन मुख्य अभियंता ने मार्च 2026 तक का दबाव बनाया है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ताल नदौर में तकरीबन 40 एकड़ में निर्माणाधीन 2000 निराश्रित पशुओं के आश्रय क्षमता का बन रहा कान्हा उपवन यूं का निर्माण जल्द से जल्द किए जाने का दबाव है। लेकिन निर्माणाधीन परिसर में कार्यदायी संस्था को तकरीबन 05.50 करोड़ रुपये मूल्य की मिट्टी डाल कर लो-लैंड की भराई करनी है, लेकिन मिट्टी की स्वीकृति मिलने में बिलम्ब हो रहा है। ऐसे में सिविल वर्क पूरा होने के उपरांत भी निर्माण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। कार्यदायी संस्था ने नगर निगम से स्वीकृति उपरांत शासन में स्वीकृति के लिए डीपीआर तैयार कर भेजा है लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

नगर निगम, निराश्रित गोवंश के लिए चारपानी के ताल नदौर में 28.94 करोड़ रुपये से कान्हा उपवन बना रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज लिमिटेड यूनिट-14 यहां काम कर रही है। गुरुवार को ‘हिन्दुस्तान’ ने यहां विकास कार्यों की पड़ताल की। यहां काउ शेड का काम 25 फीसदी, कॉफ शेड का काम 15 फीसदी, बर्थ शेड का काम 65 फीसदी, आफिस बिल्डिंग 45 फीसदी, हे-स्टोर 20 फीसदी, सर्वेंट क्वार्टर 20 फीसदी, डिस्पेन्शरी 20 फीसदी, चॉफ कटर शेड 20 फीसदी, फीड स्टोरेज 80 फीसदी और टॉयलेट ब्लाक 20 फीसदी बन चुका है। ट्यूबवेल के लिए बोरिंग हो चुकी है, पम्प हाउस और ओएचटी का काम शेष है। 1700 मीटर बाउंड्रीवाल बनाने का काम भी 70 फीसदी हो चुका है। हालांकि वाह्य स्थल विकास का कार्य भी शेष है। अक्तूबर 2026 तक कान्हा उपवन को पूरा करने की समय सीमा तय है। लेकिन, मुख्य अभियंता अमित शर्मा मार्च 2026 तक पूरा करने का दबाव बनाए हुए हैं। कान्हा उपवन ताल नदौर में मिट्टी भराई के लिए डीपीआर शासन में भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। कान्हा उपवन का काम काम भी मजदूरों की संख्या बढ़ा कर तेजी से किया जा रहा है। -अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




