ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरप्रियंका गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई

प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई

सरदारनगर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को सरदारनगर...

प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों ने रणनीति बनाई
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSun, 24 Oct 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सरदारनगर/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को सरदारनगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रघु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी 31 को तारामंडल स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित पार्टी की विशाल महारैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी कर ले। क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने की अपील की। विधानसभा के प्रभारी अनिल सोनकर व महासचिव अनुराग पांडेय, रामअवतार गौड व अयोध्या सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। अनुराग पांडेय ने न्याय पंचायत अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की रैली सफल बनाएं। कार्यकर्ताओ को रैली स्थल पर ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जानकारी दी । बैठक में अभय नंदन द्विवेदी, फूल मोहम्मद अंसारी, शिवसागर दूबे, रविंद्र कुमार दूबे, जितेंद्र कुमार पासवान, चंद्रभान, शंभू शरण सिंह, राजू पांडेय, राहुल कुमार, गौरव, मीना, गौतम, सूरज, बालमुकुंद ओझा, आदित्य ओझा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें