Congress Strengthens Grassroots Organization in Uttar Pradesh for Upcoming Elections गांधी जयंती तक बूथ कमेटियां का गठन पूरा करें, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCongress Strengthens Grassroots Organization in Uttar Pradesh for Upcoming Elections

गांधी जयंती तक बूथ कमेटियां का गठन पूरा करें

Gorakhpur News - गोरखपुर, हिटी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 15 Sep 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
गांधी जयंती तक बूथ कमेटियां का गठन पूरा करें

गोरखपुर, हिटी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर जोर है। पार्टी का लक्ष्य है कि 02 अक्तूबर गांधी जयंती तक सभी बूथ स्तर की कमेटियां गठित कर ली जाएं। ताकि आगामी पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी तैयारी के साथ अपने दम पर मैदान में उतर सके। यह निर्देश रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में दिया। पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर के आवास पर हुई बैठक में सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पांच-स्तरीय संगठनात्मक ढांचा जिला, महानगर, ब्लाक, मंडल और बूथ में बूथ कमेटियां सबसे अहम कड़ी होंगी।

बूथ स्तरीय कमेटी में अध्यक्ष समेत 11 सदस्य होंगे। इनका गठन 2 अक्तूबर में हर हाल में कर लिया जाए। ज़िला अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया कि युवा और महिला कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं बदलाव की शक्ति हैं। हमें संगठन में उन्हें निर्णायक भूमिका में लाना है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस को अब गांवों में उतरना होगा। धरना-प्रदर्शन और जनजागरण अभियानों से संगठन को सक्रिय करने के साथ जनता से स्वयं को जोड़ना होगा। हर जनपद में नियमित समीक्षा बैठकें हों और बूथ और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो। बैठक में ये रहे उपस्थित गोरखपुर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, महराजगंज जिलाध्यक्ष विजय सिंह, देवरिया जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल, संत कबीर नगर जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, मऊ से जय मंगल यादव, सिद्धार्थनगर से काजी सुहेल अंसारी, अयोध्या से चेत नारायण सिंह, कुशीनगर से राधे विश्वकर्मा, नादिर सलाम, डॉ सैय्यद जमाल, कमांडो कमल किशोर, अमरेंद्र मल्ल, अनिल सोनकर, विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, केशव चंद यादव, मुन्ना शाही, निर्मला पासवान, डॉ अविनाश पति त्रिपाठी, अभिषेक राय गांधी, आनंद कुमार, विजय राव, गोरखलाल श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, शिवधनी यादव, नवीन सिन्हा, प्रमोद नायक, श्रीश उपाध्याय, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, ज्ञानेंद्र शाही, विशाल त्रिपाठी, व्यास मुनि उपाध्याय समेत काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन भी किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।