संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे प्रभारी सत्यनारायण पटेल

संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे प्रभारी सत्यनारायण पटेल

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल रविवार को दौरा करेंगे। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को...

Sep 12, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने बताया कि पटेल शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे गोरखपुर आएंगे। इसके बाद वह गोरखपुर-देवरिया रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक पूर्वांचल के 12 जिलों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संतकबीर नगर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर के जिला एवं शहर अध्यक्षों, कोऑर्डिनेटर्स और जोनल पदाधिकारियों के साथ होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सत्यनारायण पटेल ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन सृजन की अब तक की प्रगति रिपोर्ट लेकर बैठक में शामिल हों। वह सोमवार को सड़क मार्ग से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।