Gorakhpur News: खजनी के 20 गांवों से 14 अक्तूबर को गुजरेगी किसान अधिकार यात्रा

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा 14 अक्तूबर को खजनी विधानसभा क्षेत्र में शुरू होगी। यह यात्रा किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण युवाओं की समस्याओं को जानने के लिए होगी। यात्रा बारीगांव के शिव मंदिर से शुरू होकर 20 गांवों से होते हुए महदेवा बाजार पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य कृषि से जुड़े मुद्दों को उठाना है।

Gorakhpur News: खजनी के 20 गांवों से 14 अक्तूबर को गुजरेगी किसान अधिकार यात्रा

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। किसानों, खेत मजदूरों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों की समस्याओं और मांगों को जानने के लिए कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा 14 अक्तूबर को खजनी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) की ओर से आयोजित यात्रा बारीगांव के शिव मंदिर से शुरू होकर करीब 20 गांवों से होते हुए दुधरा चौराहा के रास्ते महदेवा बाजार पहुंचेगी। इस दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और अधिकारों से जुड़े मुद्दे सुनेंगे। यात्रा के संयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष यूपी पीसीसी सदस्य प्रभारी किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) डॉ. वीएस सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य कृषि से जुड़े विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं मांगों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

यात्रा में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामअधार जोजफ और पीसीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. एखलाक अहमद शामिल होंगे। यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री पारस चंद, पूर्व खजनी विधानसभा अध्यक्ष राकेश चंद पांडेय, किसान कांग्रेस के प्रिंस शर्मा और पूर्व प्रधान अमलेंदु पांडेय को दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: खजनी के 20 गांवों से 14 अक्तूबर को गुजरेगी किसान अधिकार यात्रा