Congress Provides Financial Aid to Family of Former Youth Congress Secretary Prabhat Pandey संशोधित: प्रभात के पिता को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCongress Provides Financial Aid to Family of Former Youth Congress Secretary Prabhat Pandey

संशोधित: प्रभात के पिता को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता

Gorakhpur News - सचित्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमण्डल ने दिया चेक विश्वविजय

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 24 Dec 2024 02:28 AM
share Share
Follow Us on
संशोधित:  प्रभात के पिता को दी 10 लाख की आर्थिक सहायता

पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पाण्डेय के परिजनों को सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषित 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमण्डल ने देईपार गांव निवासी प्रभात पाण्डेय के पिता दीपक पाण्डेय को सोमवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। आश्वास्त किया कि बेटी श्रेया की पढ़ाई और कन्यादान के लिए भी संगठन आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगा।

इस दौरान विश्वविजय सिंह ने कहा कि विरोध के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रभात के पिता दीपक पाण्डेय से बात कर संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस पार्टी आगे भी पूरे परिवार के साथ खड़ी रहेगी। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, आलोक प्रसाद , केशव यादव, सिद्धार्थनगर के निर्वतनाम जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, बस्ती के निर्वतमान जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, गोरखपुर की निर्वतामन जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, श्रवण पांडेय, प्रधान चन्द्रभूषण पांडेय सोनू आदि नेता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।