ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभाजपा के विवादित पोस्टर पर कांग्रेसी और सपाई नाराज, दी तहरीर

भाजपा के विवादित पोस्टर पर कांग्रेसी और सपाई नाराज, दी तहरीर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गोरखपुर में शनिवार को जारी किये गए विवादित पोस्टर को लेकर कांग्रेसियों और सपाईयों में जबरदस्त आक्रोश है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद भाजपा...

भाजपा के विवादित पोस्टर पर कांग्रेसी और सपाई नाराज, दी तहरीर
हिन्‍दुस्‍तान टीम,गोरखपुरSat, 30 Sep 2017 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गोरखपुर में शनिवार को जारी किये गए विवादित पोस्टर को लेकर कांग्रेसियों और सपाईयों में जबरदस्त आक्रोश है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से शहर के टाउनहाल स्थित गॉधी प्रतिमा के पास विवादित पोस्टर लगाया गया था। जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में दिखाया गया था तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी समेत प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को रावण के रूप में दिखाया गया था। विवादित पोस्टर की सूचना सपाईयों और कांग्रेसी नेताओं तक पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए।

टाउनहाल पर जुटकर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपना विरोध जताया। सपा की तरफ से जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव और कांग्रेस की तरफ से जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर जनभावना को आहत करने वाले दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कुछ लोग नफरत की राजनीति कर रहे हैं। दशहरा और मोहर्रम के त्योहार के बीच ऐसे नेताओं को रावण के रूप में प्रदर्शित करना जिसके देश में करोड़ों समर्थक हों, जायज नहीं कहा जा सकता है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी हुई तो कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। 

 

 


हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें