Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsConflict Over Loaned Fertilizer and Seeds in Sahjanwa Secretary and Panchayat Head Accuse Each Other
उधार खाद-बीज न देने पर सचिव से मारपीट

उधार खाद-बीज न देने पर सचिव से मारपीट

संक्षेप: Gorakhpur News - सहजनवा में भड़सार सहकारी समिति के सचिव और जगदीशपुर के प्रधानपति के बीच खाद-बीज के उधारी को लेकर विवाद हुआ। प्रधानपति ने सचिव पर मारपीट और सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप लगाया, जबकि सचिव ने प्रधानपति पर...

Mon, 27 Oct 2025 11:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार साधन सहकारी समिति के सचिव और जगदीशपुर ग्राम पंचायत के प्रधानपति के बीच उधार खाद-बीज को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। भड़सार समिति के सचिव रवि प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जगदीशपुर के प्रधानपति वशिष्ठ मुनि उर्फ गुड्डू उपाध्याय ने 25 बोरी डीएपी, 25 बोरी यूरिया और 25 बोरा बीज उधार देने की मांग की थी। जब सचिव ने भुगतान के बिना खाद-बीज देने से इंकार किया, तो प्रधानपति ने फोन पर गाली दी और कुछ देर बाद चार-पांच लोगों के साथ समिति पर पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने सचिव से मारपीट की कोशिश की और सरकारी कागजात फाड़ दिए। सचिव किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, प्रधानपति वशिष्ठ मुनि ने आरोप लगाया कि उन्होंने 26 बोरी डीएपी और 26 बोरी यूरिया के लिए ₹41,200 रुपये पहले ही भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद सचिव ने खाद देने से इंकार कर दिया और रात में उसे ब्लैक में बेचने की कोशिश कर रहा था। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो सचिव ने फोन पर गाली दी और धमकी दी। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, सत्यापन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।