विरासत गलियारा निर्माण में देरी पर व्यापारियों में आक्रोश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर के संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता ने 'विरासत गलियारा' परियोजना में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि धीमी गति से काम के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा है, जिससे जलभराव और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल (रजि.) के संयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘विरासत गलियारा’ के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि परियोजना अंतिम चरण में होने के बावजूद कार्य की गति बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियों व डक्ट की ढलाई के बाद भी ढक्कन नहीं लगाए गए हैं, जिससे जलभराव व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बरसात से पहले कार्य पूरा कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


