ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसाथी ने कुदाल से काट कर दी मजदूर की हत्या 

साथी ने कुदाल से काट कर दी मजदूर की हत्या 

देवरिया में मंगलवार की देर रात एक मजदूर ने सोते समय साथी मजदूर की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार...

साथी ने कुदाल से काट कर दी मजदूर की हत्या 
हिन्दुस्तान टीम,देवरिया Wed, 30 May 2018 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया में मंगलवार की देर रात एक मजदूर ने सोते समय साथी मजदूर की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है।


खुखुन्दू थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी रिटायर्ड कानूनगो उमेश कुशवाहा गांव पर डिग्री कालेज का निर्माण करा रहे हैं। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली निवासी गिरीश पाठक (35) पुत्र स्व. जगन्नाथ पाठक निर्माणाधीन डिग्री कालेज पर मजदूरी करने के साथ ही रिटायर्ड कानूनगो के घर का भी काम काज देखता था। वहीं कुछ और मजदूर भी वहां रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को काम समाप्त होने के बाद सभी मजदूर खाना बनाए और खाए। इसी दौरान बर्तन धुलने को लेकर गिरीश पाठक का कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र के बरवा तप्पर निवासी मजदूर अंकुल सिंह से विवाद हो गया। विवाद के बाद सभी मजदूर सोने चले गए। देर रात अंकुल सिंह ने गिरीश की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सितांशु यादव व थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से पांच मजदूरों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद से आरोपी अंकुल सिंह फरार है।   
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें