Gorakhpur News: कनईल में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Gorakhpur News: बेलीपार में पुलिस-प्रशासन ने कनईल गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और एसडीएम की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और पुलिस-जनता के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से चौपाल लगाई गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और एसडीएम बांसगांव की मौजूदगी में चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। लोगों की शिकायतों को सुनने के साथ ही मौके पर उनके समाधान का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
चौपाल के माध्यम से पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और जनता के साथ संवाद बढ़ाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।


