Gorakhpur News: वैष्णुपुरम उत्थान संस्था का गठन, शेषनाथ सोनी बने अध्यक्ष
Gorakhpur News: गोरखपुर के वार्ड 64 के वैष्णुपुरम में एक बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में 'वैष्णुपुरम उत्थान संस्था' का गठन किया गया और इसके पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सदस्यों ने क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। वैष्णुपुरम, वार्ड संख्या 64 के नागरिकों की ओर से मंगलवार को कॉलोनी के आम लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनहित, सामाजिक उत्थान, आपसी सहयोग और नागरिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वैष्णुपुरम उत्थान संस्था के गठन का निर्णय लिया गया। संस्था के सुचारु संचालन के लिए शेषनाथ सोनी को अध्यक्ष, दिनेश शुक्ला और मीरा दुबे को उपाध्यक्ष, देवानंद मढ़ी त्रिपाठी को सचिव, संजय भारती को संयुक्त सचिव, दिव्य स्वरूप पांडे को संगठन मंत्री, प्रशांत सिंह को मुख्य सलाहकार, जितेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और पंकज श्रीवास्तव को कानूनी सलाहकार चुना गया।
रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष, रतन कुमार श्रीवास्तव को सदस्य-सचिव तथा सत्यम शर्मा और किरन देवी को सदस्य बनाया गया। वहीं, गंगाधर दुबे, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, निरुपमा शर्मा और डॉ. सुधाकर शुक्ला को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा, नागरिक सुविधाओं, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


