चौपाल में समस्याओं की भरमार, दिया आश्वासन
Feb 28, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - उरुवा नगर पंचायत में शनिवार को वार्ड संख्या चार और तेरह के गांवों में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह और अधिशाषी अधिकारी मनोज सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नगर अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया और अन्य सदस्य शामिल थे।

उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत में शनिवार को वार्ड संख्या चार और तेरह के कोटिया, भुईधरा, मंझरिया और बस्तियां महमूद में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गांवों में समस्याओं की भरमार रही। विभिन्न वार्डों में आयोजित चौपाल में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी मनोज सिंह ने सभी समस्याओं को जल्द ही निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह, सभासद प्रतिनिधि सत्यवान गुप्ता, गौरव कुमार, पवन, गणेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


