चौपाल में उठाया राप्ती नदी के दूषित होने का मुद्दा
चौरीचौरा के गोपालपुर पंचायत में समाजसेवी एस के शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राप्ती नदी के दूषित जल और उससे होने वाले दुर्गंध का मुद्दा उठाने वाले ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से बात करेंगे। शर्मा ने कहा कि यहां के लोगों की समस्याएं उनकी स्वयं की समस्याएं हैं।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा व ब्रह्मपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत गोपालपुर में मंगलवार को समाजसेवी एस के शर्मा ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से वार्ता कर उसके निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने राप्ती नदी के दूषित जल और उससे उठने वाली दुर्गंध एवं पड़ने वाले प्रभाव का ज्वलंत मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गीडा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों का दूषित पानी और कचरा आमी नदी से होकर राप्ती नदी में मिल रहा है। पानी पीकर जानवर भी बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद शर्मा ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या निस्तारण कराने का भरोसा दिया।उन्होंने
कहा कि चौरीचौरा उनकी कर्मस्थली बन गया है। यहां के लोगों की समस्या उनकी समस्या है। जिसके निराकरण के लिए वह हर तरह से कोशिश करेंगे। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, सुरेश तिवारी, शैलेश तिवारी, रामकवल विश्वकर्मा, राजेश गौतम, परमहंस प्रजापति, मुन्नीलाल गौड़, रुदल यादव उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


