वाणिज्य कर विभाग की बिल्डिंग मजबूत, मरम्मत की जरूरत
Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तारामंडल क्षेत्र स्थित वाणिज्य कर (जीएसटी) कार्यालय में बीते 10 जनवरी को देर रात लगी भीषण आग मामले में बिल्डिंग की मजबूती क

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तारामंडल क्षेत्र स्थित वाणिज्य कर (जीएसटी) कार्यालय में बीते 10 जनवरी को देर रात लगी भीषण आग मामले में बिल्डिंग की मजबूती को लेकर मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी की टीम ने जांच रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग को ध्वस्त करने की जरूरत नहीं है। मजबूत बिल्डिंग में मरम्मत कार्य कराकर विभागीय कार्य को संपादित किया जा सकता है। जनवरी महीने में आधी रात को संदिग्ध हालात में वाणिज्यकर विभाग के पहले तल पर भीषण आग लग गई थी। वाणिज्यकर विभाग के जिम्मेदार जब कार्यालय में ताला लगाकर चले गए थे तो आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी थी।
इस हादसे में पहली मंजिल पर स्थित पूरा कार्यालय, वहां मौजूद कई महत्वपूर्ण फाइलें और कंप्यूटर जलकर राख हो गए थे।गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। मामले में कुछ व्यापारी संगठनों की तरफ से आरोप लगाया गया था कि अधिकारियों के गोलमाल को छुपाने के लिए आग लगाई गई थी। जिसमें बाद मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर जाम कमेटी गठित हुई थी। जिसमें हादसे की वजह शार्ट सर्किट को माना गया था।जांच रिपोर्ट के बाद विभागीय अधिकारियों ने जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा था। जिसके बाद एमएमएमयूटी की टेक्निकल टीम ने कई राउंड में बिल्डिंग की मजबूती की जांच की। जांच रिपोर्ट में बिल्डिंग में कोई खामी नहीं मिली है।वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर, आलोक कुमार सचान ने कहा, एमएमएमयूटी की टेक्निकल टीम की जांच रिपोर्ट में बिल्डिंग को सुरक्षित बताया गया है। प्लास्टर, पिलर आदि को नए सिरे से बनाने की संस्तुति रिपोर्ट में है। नए सिरे से बिल्डिंग को मजबूती देने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


