
गलन के बीच धूप बेअसर, सर्द हवाओं ने किया परेशान
Gorakhpur News - बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में हुआ तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक का
गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वांचल में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कोल्ड-डे रहा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिन में कुछ घंटे धूप निकली लेकिन सर्द हवा की वजह से गलन का एहसास बरकरार रहा। हालांकि बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक का इजाफा हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से सुबह 5:30 बजे तक विजिबिलिटी शून्य के करीब रही है। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में शुक्रवार से कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड से आंशिक राहत मिलने के आसार है। गोरखधाम नौ, वैशाली पांच घंटे लेट गोरखपुर। गुरुवार को सुबह 10 बजे गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे लेट होकर शाम 7 बजे गोरखपुर पहुंची। वहीं वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9.30 बजे की बजाए दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर पहुंची। गोरखधाम के साथ ही गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली वैशाली, क्लोन भी करीब चार घंटे तक लेट हुई। वहीं गोरखपुर से रवाना हुई वैशाली तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसके चलते कई यात्रियों की आगे की ट्रेन छूट गई। इस लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को घंटों तक प्लेटफार्म पर ठंड का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




