Gorakhpur News: योगी बूथ सम्मेलन में देंगे मिशन-2027 की जीत का मंत्र

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण होगा। बैठक में प्रदेश भाजपा परिवार के कई सदस्य शामिल होंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Gorakhpur News: योगी बूथ सम्मेलन में देंगे मिशन-2027 की जीत का मंत्र

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 जुलाई को बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में महानगर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 को लेकर जीत का मंत्र देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। सशक्त भारत का निर्माण करना ही हमारा उद्देश्य है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को भाजपा सरकार ही पूरा कर सकती है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता व संचालन महानगर उपाध्यक्ष शशीकान्त सिंह ने किया।

बैठक में शामिल सदस्य

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, उपसभापति पवन त्रिपाठी, अनूप किशोर अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, जितेन्द्र चौधरी, रणविजय सिंह मुन्ना, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अनुपमा पांडेय, रंजूला रावत, अवधेश अग्रहरी आदि उपस्थित रहेंगे।

सिक्सलेन फ्लाईओवर परियोजना

गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर पर यातायात की रूपरेखा तय की जा रही है। 22 जुलाई को सीएम योगी के हाथों इस फ्लाईओवर का लोकार्पण संभावित है। ऐसे में अधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सड़क सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सिक्सलेन फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान यातायात के मानक पर तैयारियां करने का निर्देश दिया है। 2600 मीटर लंबे फ्लाईओवर में देवरिया बाईपास फोरलेन की ओर फोरलेन फ्लाईओवर उतरा है। इसमें देवरिया बाईपास की ओर से वाहनों को ऊपर चढ़ने और उधर उतरने के लिए सफेद पट्टी लगाई जा रही है, जबकि मुड़ने से पहले वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए रंबलिंग स्ट्रीप लगाई जा रही है। इसके साथ ही दोनों ओर त्रिकोण बनाया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा उपाय

साथ ही देवरिया बाईपास मोड़ के सामने 50 मीटर लंबाई में जर्सी बैरियर लगाने का स्थान छोड़ा गया है, जिसे यातायात पुलिस अपनी व्यवस्था के अनुसार पूरी तरह बंद करेगा या किसी सिपाही की तैनाती के साथ बीच में भी वाहनों को निकलने की सुविधा दे सकती है। सड़क सुरक्षा के साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सफाई की जा रही है। जन सभा की तैयारियां भी की जा रही हैं। सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि सिक्सलेन फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है। इसमें सड़क सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। लोकार्पण के बाद फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब और कहां सम्मेलन में भाग लेंगे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 जुलाई को बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाग लेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।