ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश को दी 7477 करोड़ की सौगात VIDEO

सीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश को दी 7477 करोड़ की सौगात VIDEO

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन से और दिल्ली से जुड़े केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश...

सीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रदेश को दी 7477 करोड़ की सौगात VIDEO
गोरखपुर मुख्य संवाददाता,गोरखपुरThu, 26 Nov 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनेक्सी भवन से और दिल्ली से जुड़े केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश को 7476.57 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। 
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 504.32 किलोमीटर लम्बी 16 सड़कों  का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में गोरखपुर एवं बस्ती मंडल की करीब 1182 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। सीएम शुक्रवार अपराह्न सीएम योगी 2 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। लोकार्पण समारोह में सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, विधायक संगीता यादव भी मंच पर मौजूद थीं। 

https://www.youtube.com/watch?v=aMVakUIlFvU
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
- कानपुर जनपद के अंतर्गत लेवल क्रासिंग संख्या 79डी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य 790 मीटर 50.74 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का मेरठ से बुलंदशहर तक फोरलेन चौड़ीकरण 61.19 किमी  240.91 करोड़
- महोबा एवं बांदा जनपद के अंतर्गत कबरई से बांदा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 37 किमी। 215.16 करोड़
- गोरखपुर में कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बायपास  17.66 किमी 866 करोड़
- सिद्धार्थनगर जिले में बढ़नी से कटाया चौक खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य  35 किमी  209.10 करोड़
-प्रतापगढ़ से प्रयागराज बायपास खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 96 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 34.70 किमी  599.35 करोड़
- बहराइच से श्रावस्ती खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 61.90 किमी  388.83 करोड़
- चित्रकूट व प्रयागराज जनपद अंतर्गत मऊ से जसरा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण व उन्नयन का कार्य  53.55 किमी  599.35 करोड़
इनका हुआ शिलान्यास
- गोरखपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 ए पर सिकरीगंज एवं गोला के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य  9 किमी  37.52 करोड़
- कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के तमकुहीराज और पडरौना के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 19 किमी  69.67 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75ई के मध्य प्रदेश बार्डर से शुरू होकर सोनभद्र होते हुए उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं इसी मार्ग पर एक अन्य कार्य क्रमशः 65.21 किमी  57.50 करोड़ एवं 26.81 किमी  29.63 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91ए के भरथना चौक, इटावा से कुदरकोट मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 40 किमी 262.37 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 सी ड्रमंडगंज से हलिया मार्ग तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 18.40 किमी  39.37 करोड़
- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135सी के रामपुर से भडेवरा मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 15 किमी  76.23 करोड़
कार्य प्रारंभ
- प्रयागराज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 96 पर फाफामऊ में गंगा नदी पर बने सेतु के समानांतर नए छह लेन सेतु का निर्माण कार्य 9.90 किमी    1948.25 करोड़


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें