सीएम योगी ने सुनी फरियाद, दिया कार्रवाई का भरोसा
Gorakhpur News - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समय से निस्तारण करें और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता दर्शन फरियादियों की सुनवाई करते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि सभी की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। अगर इसमें कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। भरोसा दिया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है।
प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को देते हुए कहा कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



