आधे शहर में झूम के बरसे बादल, कहीं सिर्फ बूंदाबांदी
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में गुरुवार को मौसम का रंग अलग-अलग देखने को मिला। महानगर के पूर्वी हिस्से में बादल मेहरबान रहे। काले घने बादल छाए और

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में गुरुवार को मौसम का रंग अलग-अलग देखने को मिला। महानगर के पूर्वी हिस्से में बादल मेहरबान रहे। काले घने बादल छाए और झमाझम बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। आलम यह रहा कि करीब 22 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं महानगर के उत्तरी एवं पश्चिमी हिस्से में बादलों का मिजाज कुछ रुखा रहा। इस क्षेत्र में काले बादल छाए जरूर रहें। बूंदाबांदी से ही लोगों को संतोष करना पड़ा। महानगर में गुरुवार की सुबह मौसम बेहद सुहाना रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहें। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी हुई। दिन में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह बुधवार के मुकाबले करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी कुछ गिरावट हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 22.1 मिलीमीटर बारिश हुई। झमाझम बारिश के कारण हवा की नमी में इजाफा हो गया। अधिकतम आद्रता 80 फीसदी रही। न्यूनतम आद्रता में 17 अंकों का उछाल हुआ है। बुधवार को न्यूनतम आद्रता 49 फीसदी रही।मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही एक स्थानीय सिस्टम बन गया है। इसकी वजह से आसमान में बादलों की धमा-चौकड़ी बढ़ी है। शुक्रवार और शनिवार को भी आसमान में बादल मौजूद रहेंगे। रविवार से आसमान साफ होगा। बादलों की मौजूदगी से शुक्रवार व शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। सोमवार से दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


