Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsClosure of Road at Nakha Railway Overbridge Causes Inconvenience for Commuters
नकहा ओवरब्रिज पर अचानक बंद कर दिया रास्ता

नकहा ओवरब्रिज पर अचानक बंद कर दिया रास्ता

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के नकहा रेलवे ओवरब्रिज पर बिना सूचना के बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था, लेकिन बैरिकेडिंग के कारण सुविधाओं में रुकावट आई है।

Feb 10, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। नकहा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार रात बिना सूचना के बैरिकेडिंग कर स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया। इस कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर एफसीआई गेट के पास सोमवार रात में पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई करके काम शुरू किया गया तो रास्ता बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकहा ओवरब्रिज का लोकार्पण किया तो लोगों को सुविधा मिलने लगी। बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर की लेन से स्पोर्ट्स कॉलेज उतरने वाले ओवरब्रिज को जोड़ दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी स्थान पर बैरिकेडिंग होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओवरब्रिज में रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा तो सुविधा और बेहतर हो जाएगी। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एक सिंह ने बताया कि एफ सी आई के पास पाइप लाइन डालने के लिए रास्ता बंद किया गया है।