Gorakhpur News: जलवायु परिवर्तन से निपटने को करें पौधरोपण: संयुक्त कृषि निदेशक
Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण,
Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। संयुक्त कृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और वृक्षारोपण जैसे प्रयास जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।विनोद कुमार शर्मा, देवीपुर में रविवार को किसानों के बीच पौधों का वितरण कर रहे थे। उनके साथ उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने भी पौधरोपण किया। दोनों अधिकारियों ने किसानों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने कहा कि जीर्णोद्धारित तालाबों के आसपास पौधरोपण से जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार, जैव विविधता के संवर्धन और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल, उमंग सुनहरा कल सेवा समिति और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। इस दौरान कृषि विकास अधिकारी अवध बिहारी सिंह, एटीएम अरविंद राय, आईटीसी मिशन सुनहरा कल की आयुषी सिंह, उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक अरुणेंद्र वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को पौधे वितरित किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


