ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशिवालयों और मस्जिदों के आसपास हुई साफ-सफाई

शिवालयों और मस्जिदों के आसपास हुई साफ-सफाई

ईद-उल-अजहा और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए नगर निगम ने रविवार को मस्जिदों, ईदगाहों और शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस काम में 463 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान...

शिवालयों और मस्जिदों के आसपास हुई साफ-सफाई
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 12 Aug 2019 02:55 AM
ऐप पर पढ़ें

ईद-उल-अजहा और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए नगर निगम ने रविवार को मस्जिदों, ईदगाहों और शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस काम में 463 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान नाले-नालियों की सफाई हुई एवं सड़कों को भी चमकाया गया।

नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग रविवार की सुबह से ही सफाई में जुट गया। ईदगाह बाले का मैदान, ईदगाह बेनीगंज, ईदगाह मुबारक खां शहीद, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, जामा मस्जिद गोरखनाथ, मदीना मस्जिद रेती समेत शहर के सभी ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों के पास सफाई व छिड़काव हुआ। नमाज के दौरान बेसहारा पशुओं को ईदगाहों व मस्जिदों की तरफ जाने से रोकने के लिए सौ से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी तरफ मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर मिर्जापुर, विष्णु मंदिर असुरन, झारखंडी शिव मंदिर के आसपास सफाई व छिड़काव कराया गया। डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की टीम मुस्तैद रहेगी।

बकरीद को लेकर जांची तैयारी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बकरीद में होने वाली कुर्बानी की व्यवस्था देखी। डॉ.रस्तोगी ने उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां सोमवार को पशुओं की कुर्बानी होनी है। उन्होंने बताया कि कुर्बानी स्थल के पास निगम की गाड़ियां खड़ी रहेंगी जो पशुओं को अवशेष को ढककर निस्तारण करने ले जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें