Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCISCE National Football Girls Competition Kicks Off in Gorakhpur with Maharashtra Dominating
सीआईएससीई : महाराष्ट्र और उत्तराखंड के नाम रहा पहला दिन

सीआईएससीई : महाराष्ट्र और उत्तराखंड के नाम रहा पहला दिन

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के तत्वावधान में तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल गर्ल्स प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले दिन, महाराष्ट्र की टीम ने अंडर-14 वर्ग में मध्यप्रदेश को 10-0 से...

Mon, 8 Sep 2025 04:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय फुटबॉल गर्ल्स प्रतियोगिता का आगाज रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने अंडर-14 वर्ग में मध्यप्रदेश को 10-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 वर्ग में महाराष्ट्र ने कर्नाटक-गोवा संयुक्त टीम को 2-0 से मात दी। अंडर-19 वर्ग के रोमांचक मैच में उत्तराखंड ने नॉर्थवेस्ट को 1-0 से शिकस्त देकर पहला दिन अपने नाम किया। समाचार लिखे जाने तक पहले राउंड के लीग मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग के सभी आठ मैच, अंडर-17 के पांच और अंडर-19 के चार मैच खेले जा चुके थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतियोगिता में 19 मैच संपन्न हुए। खिलाड़ियों का जोश और मैदान पर फुटवर्क दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नॉर्थ इंडिया, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु-पुदुच्चेरी-अंडमान निकोबार, बिहार-झारखंड, कर्नाटक-गोवा, पश्चिम बंगाल, नॉर्थवेस्ट, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश-तेलंगाना की टीमें गोरखपुर पहुंचीं। सभी टीमों का पंजीकरण शनिवार शाम स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इसके बाद आयोजित मीटिंग में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हम्ज़ा खान ने टूर्नामेंट का फिक्सर और नियमावली से कोच व मैनेजरों को अवगत कराया। इस दौरान सीआईएससीई रीजनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल और आयोजक राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी के रूप में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हम्ज़ा खान के साथ महताब अहमद, आमिर खान, रतन सिंह, सगीर अहमद, अमर नाथ, विकास कुमार, घनश्याम सिंह, ओपी गोंड, अश्वनी यादव, फकरुद्दीन अली, आलोक कुमार, सीवी राणा, आकाश सिंह, करण साहनी, आकाश भारती, शिवांगी सिंह और आनंद यादव शामिल रहे। आयोजन में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के संस्थापक राजीव गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता व राजवंश गुप्ता, प्रधानाचार्या अपनीत गुप्ता और सीआईएससीई खेल प्रकोष्ठ के जोनल कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर निदेशक जय गुप्ता ने खिलाड़ियों को खेल भावना और फिटनेस के महत्व पर प्रेरित किया। प्रधानाचार्या अपनीत गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को न केवल राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगी, बल्कि युवा बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रेरणा भी जगाएगी।