चिलुआताल घाट के हैंडओवर के लिए जीडीए और पयर्टन विभाग कर रहे चिन्हांकन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में चिलुआताल घाट को विकास प्राधिकरण को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थितियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे घाट पर सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। दुकानों के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

चिलुआताल घाट के हैंडओवर के लिए जीडीए और पयर्टन विभाग कर रहे चिन्हांकन

गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय पर्यटन विभाग ने चिलुआताल घाट को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण और पयर्टन विभाग चिन्हाकन की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद पर्यटन विभाग ताल फ्रंट और वहां किए गए सभी निर्माण प्राधिकरण को हस्तांतरित कर देगा।

सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद

माना जा रहा है कि इससे चिलुआताल घाट पर उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित होने के बाद सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने, भ्रमण और मनोरंजन के लिए पहुंच रहें हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने यहां घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं का संचालन व्यवस्थित ढंग से करने की रणनीति बना रहा है। साथ ही परिसर में निर्मित दुकानों को भी संचालित किए जाने की तैयारी है।

शहर के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में

दुकानों के शुरू होने से पर्यटकों को खानपान समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। बेहतर प्रबंधन के बाद चिलुआताल घाट शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। उप निदेशक पयर्टन राजेंद्र प्रसाद यादव एवं जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल कहते हैं कि जुलाई माह तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦चिलुआताल घाट को किसके हवाले किया जा रहा है?−
चिलुआताल घाट को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के हवाले किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur Newsचिलुआताल घाट के हैंडओवर के लिए जीडीए और पयर्टन विभाग कर रहे चिन्हांकन