ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, डाक्टरों ने पुलिस केस के नाम पर इलाज में की देर

हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, डाक्टरों ने पुलिस केस के नाम पर इलाज में की देर

बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय गांव में आई बारात में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में आया एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल...

हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, डाक्टरों ने पुलिस केस के नाम पर इलाज में की देर
Center,GorakhpurFri, 02 Jun 2017 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा पाण्डेय गांव में आई बारात में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में आया एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मामला फायरिंग का होने के कारण चिकित्सकों ने पुलिस केस बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मुण्डेरवा थाने पर सूचना दी और तब जाकर इलाज शुरू हो सका। मुण्डेरवा के सिसवा पाण्डेय में रामकुमार यादव की बेटी की बारात गुरुवार को लालगंज थाने के निरंजनपुर से आई थी। बारात में निरंजनपुर निवासी गंगासागर (17) भी आया था। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। आरोप है कि घराती पक्ष के गोपाल यादव की लाइसेंसी बन्दूक से निकली गोली गंगासागर के पैर में जा लगी। घायल गंगासागर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा ने बताया कि गोली लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग के दौरान लगने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें