मच्छर मारने की लिक्विड पीने से मासूम की हालत बिगड़ी, हंगामा

Jan 16, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा इलाजआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की दोपहर मच्छर मारने

मच्छर मारने की लिक्विड पीने से मासूम की हालत बिगड़ी, हंगामा

गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की दोपहर मच्छर मारने का लिक्विड पीने से गंभीर अवस्था में भर्ती कराए गए एक साल के बच्चे के इलाज को लेकर हंगामा हो गया। वार्ड में स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी सौरभ जायसवाल का एक वर्षीय पुत्र वेदांश गुरुवार सुबह घर में खेल रहा था। उसने गलती से मच्छर मारने का लिक्विड पी लिया। कुछ ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसे झटके आने लगे। परिजन इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों के अनुसार, उपचार शुरू करने से पहले मेडिकोलीगल प्रक्रिया के तहत बच्चे की मां से हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लेने को कहा गया, लेकिन परिजनों ने मेडिकोलीगल कराने से इंकार कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि मेडिकोलीगल के बिना इलाज शुरू करना संभव नहीं है। इसी बात को लेकर बच्चे की मां वार्ड में आक्रोशित हो गई और करीब एक घंटे तक हंगामा करती रही। स्थिति को देखते हुए बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;