ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरईद में अद्घी, चिकन, पठानी कुर्ते से नजर आएंगे रोजेदार

ईद में अद्घी, चिकन, पठानी कुर्ते से नजर आएंगे रोजेदार

गोरखपुर। निज संवाददाता ईद करीब है और इसे खास बनाने की खुमारी रोजेदारों में छायी हुई है। कपड़ों के साथ नए सामानों की खरीदारी भी बढ़ गई। बाजार में कई जगह कुर्ते की अस्थाई दुकानों पर पूरे दिन ग्राहक उमड़...

ईद में अद्घी, चिकन, पठानी कुर्ते से नजर आएंगे रोजेदार
Gorakhpur ,Gorakhpur Tue, 20 Jun 2017 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। निज संवाददाता
ईद करीब है और इसे खास बनाने की खुमारी रोजेदारों में छायी हुई है। कपड़ों के साथ नए सामानों की खरीदारी भी बढ़ गई। बाजार में कई जगह कुर्ते की अस्थाई दुकानों पर पूरे दिन ग्राहक उमड़ रहे हैं। अद्घी, चिकन, लाइनदार, पठानी, नेता स्टाइल का कुर्ता रोजेदारों को खूब पसंद आ रहा है। 

रेती चौक पर कुर्ते की दुकान लगाए मोहम्मद सद्दाम खान ने बताया कि उनके यहां चिकन के कुर्ते बिक रहे हैं। चिकन का कुर्ता सबकी पहली पसंद बना हुआ हैं। जिसमें लाइनिंग, व्हाइट प्लेन, नेट, कलर, कढ़ाई, ब्रासो (प्रिंटेड) कुर्ता बिक रहा है। इनका मूल्य 250 रुपए से लेकर 350 रुपया तक है। शाहमारुफ में तो अस्थायी कुर्तों दुकानों की करीब 15 से 30 दुकानें लगी हुई हैं। कुर्ता शाहमारुफ, उर्दू बाजार, घंटाघर, जाफरा बाजार, गोरखनाथ आदि क्षेत्रों में भी मिल रहा है।

चौरहिया गोला स्थित बालीवुड टेलर के प्रोपराइटर शमशाद आलम ने बताया कि  इस बार अद्घी (सिम्पल कुर्ता) व पिच कलर कुर्ता काफी सिलने के लिए आया हैं। इन कुर्तों के लिए लोग पैजामा पैंट लुक में सिलवा रहे हैं। अद्घी  की ज्यादा डिमांड हैं। अबकी बार दर्जियों के पास  कलरफुल कुर्ता, पठानी सूट, स्टाइलिश कुर्ता, चूड़ीदार कुर्ता पैजामा, हाथ से सिला कुर्ता सिलने के लिए आया हैं। 

मोदी स्टाइल के कुर्ते की भी है डिमांड 
बाजार में मोदी स्टाइल के कुर्ते भी खूब बिक रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोग भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं। कुर्तों में सफेद और हरे रंग वाले ज्यादा पंसद आ रहे हैं। श्रीगांधी आश्रम गोलघर के व्यवस्थापक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मोदी स्टाइल के कुर्तों में भगवा कलर के अलावा हरे व सफेद रंग के खूब बिक रहे हैं। सफेद वाला कुर्ता अधिक डिमांड में हैं। रमजान माह में बिक्री भी बढ़ी हैं। 

दरगाह पर आज से शुरु होगी शबीना
नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां मस्जिद में 21 व 22 जून को रात साढ़े नौ बजे शबीना (नफील नमाज ) होगी। जिसमें मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत फैजाने मुबारक खां शहीद के कारी शराफत हुसैन कादरी, शहादत हुसैन, अशरफ रजा, मोहम्मद अजीम आदि दस छात्र शबीना में एक कुरआन शरीफ मुकम्मल करेंगे। यह जानकारी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही ने दी। 

मक्का मस्जिद में हुई शबीना  
शब-ए-कद्र की तीसरी ताक रात (25वें रमजान की रात) को मगरिब की नमाज के बाद इबादतों का सिलसिला चल पड़ा जो सुबह फज्र की नमाज तक जारी रहा। नमाज, तिलावत, तस्बीह, दरुदों सलाम से लोगों ने अल्लाह को राजी करने की कोशिश की और जहन्नम से आजादी की दुआएं मांगी। इस मौके पर मक्का मस्जिद में बाद नमाज मगरिब शबीना (नफील नमाज) का प्रबंध किया गया।

जिसमें हाफिज अंसारुल हक ने कुरआन शरीफ के दस पारे और हाफिज शहजाद, हाफिज सेराज, हाफिज कुरबान व हाफिज रज्जब अली ने 5-5 पारे पढ़े। शबीना देर रात खत्म हुई। इसके बाद सबने मिल कर सहरी खायीं। शबीना में करीब 100 लोगों ने शिरकत की।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें