राप्ती इको पार्क में पौधरोपण, वृह्द प्लॉग रन, श्रमदान आज
गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन, विश्व पर्यावरण दिवस पर

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन, विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार की सुबह 07 बजे इको पार्क एकला बांध रिंग रोड पर प्लॉग रन, श्रमदान एवं पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। जिसमें सभी पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा आईईसी टीम, विभिन्न सामाजिक संगठन मसलन अनुदीप क्रिएशंस के आरजे अनुराग सुमन, दीप्ति अनुराग, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, मनीष चौब, अक्षर वीणा ट्रस्ट, लाइफ केयर वेलफेयर सोसायटी समते अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने महानगरवासियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


