Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsChief Minister Yogi Adityanath Addresses Public Issues at Gorakhnath Temple During Navratri
CM योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियादें; लिया बड़ा एक्शन

CM योगी ने सुनी 200 लोगों की फरियादें; लिया बड़ा एक्शन

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र और विजयदशमी के दौरान गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने 200 लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

Oct 03, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर्व पर लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों और कमजोरों को उजाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद से कराया जाए। जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव सहायता देगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इलाज से जुड़े प्रार्थना पत्रों की एक प्रक्रिया जल्दी पूरी करके शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री से मिलने आई कुछ महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी थे। योगी ने बच्चों को पढ़ाई की प्रेरणा दी और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें तुरंत जोड़ें।