Kushinagar News: आरोग्य मेले में मधुमेह, त्वचा और सांस के रोगियों की रही अधिकता

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 60 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को

Kushinagar News: आरोग्य मेले में मधुमेह, त्वचा और सांस के रोगियों की रही अधिकता

Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 60 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1588 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 737 पुरुष, 644 महिलाएं तथा 207 बच्चे शामिल रहे। इस सप्ताह आरोग्य मेले में मधुमेह, त्वचा और सांस के रोगियों की अधिकता रही। डॉक्टरों ने उपचार के बाद जरुरी सलाह भी दी।

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इनमें सांस के 107, पेट के 153, मधुमेह के 199, त्वचा रोग के 272, टीबी के संभावित 20, रक्त अल्पता (एनीमिया) के पांच तथा उच्च रक्तचाप के 122 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा 452 अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। कार्यक्रम का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। मेले में जिले के 49 चिकित्सकों एवं 210 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी।

चिकित्सकीय परीक्षण और दवाएं

न्यू पीएचसी बोदरवार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। यहां 64 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान बुखार, वायरल संक्रमण, शरीर दर्द, मधुमेह, त्वचा रोग, खांसी-जुकाम तथा अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति राय, स्टाफ नर्स रंजन राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, लैब टेक्नीशियन शक्ति प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रश्न और उत्तर

कुशीनगर में आयोजित आरोग्य मेला कब हुआ?
कुशीनगर में आरोग्य मेला रविवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।