ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबर्खास्त महिला होमगार्ड पर जालसाजी का केस

बर्खास्त महिला होमगार्ड पर जालसाजी का केस

फर्जी अंकपत्र लगाकर भर्ती हुई महिला होमगार्ड के खिलाफ कैंट पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूर्व जांच में दोषी पाए जाने पर महिला होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया गया था। अधिवक्ता की शिकायत...

बर्खास्त महिला होमगार्ड पर जालसाजी का केस
वरिष्ठ संवाददाता ,गोरखपुरWed, 13 Mar 2019 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्जी अंकपत्र लगाकर भर्ती हुई महिला होमगार्ड के खिलाफ कैंट पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूर्व जांच में दोषी पाए जाने पर महिला होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया गया था। अधिवक्ता की शिकायत पर जिला कमांडेंट ने जांच कराया तो आरोप सही मिला। 

जिला कमांडेंट होमगार्ड अमित मिश्र से एक अधिवक्ता ने शिकायत की थी नगर कंपनी एच में सेवा दे रही महिला होमगार्ड सोनी सिंह के हाईस्कूल का अंकपत्र फर्जी है। रायगंज स्थित स्कूल में सोनी के अंकपत्र का कोई रिकार्ड नहीं है। जिला कमांडेंट ने जांच कराया तो शिकायत सही मिला। 

स्पष्टीकरण मांगने पर महिला होमगार्ड ने बताया कि उसने नौसढ़ स्थित इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। सत्यापन के लिए कर्मचारी कॉलेज गए तो वहां भी कोई रिकार्ड नहीं मिला। रिपोर्ट के आधार पर जिला कमांडेंट ने सोनी को बर्खास्त कर दिया। सोमवार को कैंट पुलिस ने आरोपित होमगार्ड के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें