Gorakhpur News: चार वर्ष तक शारीरिक शोषण कर रहा युवक गिरफ्तार
Gorakhpur News: चौरीचौरा में एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर चार साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंजीत निषाद को गिरफ्तार किया, जिसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और गर्भपात करने की भी धमकी दी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर युवती का चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और गर्भपात कराने के आरोपित युवक को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक चौरीचौरा क्षेत्र की युवती के पिता ने तहरीर देकर गांव के अंजीत निषाद पुत्र रामकेवल निषाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि अंजीत उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पिता का आरोप है कि आरोपित ने एक बार उनकी बेटी का गर्भपात भी कराया। इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित कथित तौर पर उसे धमकाने लगा। तहरीर मिलने के बाद चौरीचौरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को एसएसआई संतोष सिंह की टीम ने अंजीत निषाद को गगड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।


