चौरीचौरा के लाल ने जीता नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप
Gorakhpur News - ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित बोहाबार निवासी विकास मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। न

ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक स्थित बोहाबार निवासी विकास मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। नर्वदेश्वर मिश्रा के पुत्र विकास ने गुवाहाटी असम में आयोजित सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। चैंपियनशिप 29-31 मई को भोगेश्वरी फुकननी इन्डोर स्टेडियम गुवाहाटी असम में आयोजित की गई। विकास ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है। विकास की जीत की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान अच्छेलाल पासवान, अम्बरीश दुबे, नरसिंह दुबे, अजय यादव, चन्दन, व्यास, राजकिशोर, दीपे, अमला ने विकास और उनके परिवार को बधाई दी।
साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व भी विकास ने 17वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2024 जम्मू कश्मीर में गोल्ड मेडल व 18वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 नासिक महाराष्ट्र में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


