Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsChauri Chaura Police Register Case of Attempted Murder After Tractor Dispute
रास्ते से ट्रैक्टर हटाने के विवाद में युवक पर हमला, दो पर केस दर्ज

रास्ते से ट्रैक्टर हटाने के विवाद में युवक पर हमला, दो पर केस दर्ज

संक्षेप: Gorakhpur News - चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद।चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पंसरही निवासी चन्द्रिका सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो लोगों क

Fri, 14 Nov 2025 06:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पंसरही निवासी चन्द्रिका सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है। घटना 10 नवंबर की रात की है। चन्द्रिका सिंह के अनुसार, उनके घर पर बह्भोज का कार्यक्रम था। शाम के समय उन्होंने अपना ट्रैक्टर भोला यादव के दरवाजे पर खड़ा किया था। रात में उनका बेटा रामपुकर उर्फ भोलू ट्रैक्टर का एक्सल टूट जाने के कारण उसे धक्का देकर घर ला रहा था। इसी दौरान गांव के रोहित उर्फ बाबी और कुशीनगर जनपद के थाना अहिरौली के खोठ्ठा निवासी अजीत मोटरसाइकिल से पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों ने गाली-गलौज करते हुए रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को कहा। रामपुकर ने बताया कि ट्रैक्टर का एक्सल टूटा है और वह तुरंत हटा देगा, लेकिन इसी बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रोहित उर्फ बाबी और अजीत घर से सब्बल लेकर आए और गाली देते हुए रामपुकर के सिर पर सब्बल से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस ने रोहित उर्फ बाबी और अजीत के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।