30 पेटी देशी शराब, बीयर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चौरीचौरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 पेटी देशी शराब, एक पेटी बीयर और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बोलेरो से शराब की बड़ी मात्रा जब्त की। आरोपियों की पहचान अनीश, सत्यम और अखिलेश के रूप में हुई है।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 पेटी देशी शराब, एक पेटी बीयर, बोलेरो वाहन और चार मोबाइल फोन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर बदुरहिया के पास घेराबंदी करते हुए वाहन को रोक लिया और उसमें सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में बोलेरो से 30 पेटी देशी शराब (270 लीटर) और एक पेटी बीयर (12 लीटर) बरामद हुई। साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश कुमार यादव निवासी पिपरौठा (बांसगांव), सत्यम कुमार निवासी भीटी रावत (सहजनवा) और अखिलेश कुमार निवासी सहबाजगंज के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


