जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
Apr 06, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - चौरीचौरा पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 02 मार्च को लक्ष्मणपुर के गुलरवान में एक पक्ष के भाई और भतीजी पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपी परशुराम निषाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने सोमवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 02 मार्च को लक्ष्मणपुर के गुलरवान में मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष के भाई और भतीजी पर लोहे की रॉड, डंडा व ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में केस दर्ज किया गया था। एसआई सौरभ झा, कांस्टेबल अखिलेश यादव ने हमले के एक आरोपी परशुराम निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


