Gorakhpur News: गोरखपुर में शराब की दुकान के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: चौरीचौरा के गौनर गांव में 40 वर्षीय छोटेलाल उर्फ लकड़ू गौड़ का शव सोमवार सुबह सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने नहर में पुलिया के पास मिला। ग्रामीणों ने शव बाहर निकालकर विरोध जताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में शराब की दुकान होने पर आपत्ति जताते हुए उसे गांव से बाहर करने की मांग की।

गोरखपुर में शराब की दुकान के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर में शराब की दुकान के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में ग्राम पंचायत गौनर के मौनहा तिवारी टोला निवासी छोटेलाल उर्फ लकड़ू गौड़ (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के नहर के पानी में पाया गया। मृतक नशे का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौनर गांव के मौनहा तिवारी टोला निवासी छोटेलाल उर्फ लकड़ू (40) पुत्र सत्यनारायण गौड़ का शव सोमवार की सुबह गौनर पंचायत भवन के पास स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने स्थित नहर में पुलिया के पास पाया गया। छोटेलाल शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि देशी शराब की दुकान से शराब लेकर उसने पुलिया पर बैठकर पी लिया और शराब के नशे में वह नहर पुलिया से पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाल कर बाहर किया और उसे पास में स्थित देशी शराब की दुकान के सामने रखकर विरोध जताना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान कैलाश निषाद की सूचना पर मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के एक 17 वर्षीय पुत्र अंशू और 14 व 15 वर्ष की दो बेटियां हैं। सभी अविवाहित हैं। बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। पत्नी पुष्पा और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

..........

शराब की दुकान को लेकर उठे सवाल

शराब की दुकान को लेकर चटकाई गई राजनीति

गौनर विशुनपुरा में शराब की दुकान का विरोध हो रहा था। ग्रामीणों विरोध के बाद भी दुकान नही हटी तो लोग चुप हो गए। सोमवार को युवक की मौत शराब के नशे में नहर में गिरकर मर गया तो दुकान को टारगेट करके राजनीति चमकाने के लिए उसका शव बगल के सरकारी दुकान के सामने रख कर विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने दुकान हटाने की मांग की

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के बीच शराब की दुकान होने से गांव के लोगों को शराब आसानी से मिल जा रहा है। जिससे लोग शराब के आदी बनते जा रहे हैं। यह भी आरोप है कि शराब की दुकान रात को ग्यारह बजे तक खुली रहती है और सुबह चार बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में शराब की दुकान को गांव के बीच से हटाने की मांग की गई लेकिन आबकारी विभाग ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने शराब की दुकान को गांव से बाहर करने की मांग की ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦छोटेलाल का शव कहां मिला?−
उनका शव गौनर पंचायत भवन के पास सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने नहर में पुलिया के पास मिला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: गोरखपुर में शराब की दुकान के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस