Chaudhary Charan Singh s 122nd Jayanti Celebrated as Kisan Divas in Gorakhpur किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsChaudhary Charan Singh s 122nd Jayanti Celebrated as Kisan Divas in Gorakhpur

किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Gorakhpur News - गोरखपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 24 Dec 2024 02:09 AM
share Share
Follow Us on
किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगामी दो जनवरी के आगमन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम तथा संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवनपर्यन्त संघर्ष किया।

जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दो जनवरी को सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में पीडीए जन पंचायत को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा तीन जनवरी को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के गुलहरिया में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। बैठक में अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, डॉ संजय कुमार, रूपावती बेलदार, कबीर आलम, विश्वनाथ विश्वकर्मा, दयाशंकर निषाद, नरसिंह यादव, मिर्जा कदीर बेग, गिरीश यादव और राघवेंद्र तिवारी राजू मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।