चंद्रा एकेडमी ने अचीवर्स को हराकर दर्ज की खिताबी जीत
Gorakhpur News - गोरखपुर में एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के फाइनल में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने अचीवर्स इलेवन को 2 विकेट से हराकर खिताब जीता। अचीवर्स ने 226 रन बनाए, जबकि चंद्रा ने 39.1 ओवर में 228 रन बनाकर जीत हासिल की। समीर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के फाइनल मुकाबले में सोमवार को चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अचीवर्स इलेवन को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 40 ओवर के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अचीवर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 226 रन बनाए। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के लिए शुभम चौधरी ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 228/8 के स्कोर बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के समीर अंसारी को उनकी शानदार नाबाद 103 रनों की पारी और 1 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


