ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपेट्राेल पम्‍प वाले काे हड़का रहा था सिपाही, कट गया चालान

पेट्राेल पम्‍प वाले काे हड़का रहा था सिपाही, कट गया चालान

बिना हेलमेट के एक सिपाही और होमगार्ड एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने का दबाव कर्मचारियों पर बना रहे थे। इसी वक्त बघौचघाट थानाध्यक्ष की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने पुलिस कर्मी और होमगार्ड का चालान काट...

पेट्राेल पम्‍प वाले काे हड़का रहा था सिपाही, कट गया चालान
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Fri, 15 Sep 2017 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिना हेलमेट के एक सिपाही और होमगार्ड एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने का दबाव कर्मचारियों पर बना रहे थे। इसी वक्त बघौचघाट थानाध्यक्ष की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने पुलिस कर्मी और होमगार्ड का चालान काट दिया। '

देवरिया जिले के एसपी ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को बघौचघाट के थानेदार बजरहा पेट्रोल पंप पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर एक सिपाही और होमगार्ड पंप पर पहुंचे। वह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगे।

कर्मचारी और पुलिस वालों ने नोक झोक होने लगा। हंगामे की आवाज सुनकर थानेदार वहां पहुंचे। उन्होंने सिपाही और होमगार्ड को अपने पास बुलाया। दोनों से उनकी तैनाती के बारे में पूछताछ की। कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाने में तैनात सिपाही  राजकुमार और होमगार्ड सतीश पाण्डेय का चालान काट दिया।  एसओ ने मौके से एक दर्जन लोगों का चालान काटा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें