ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुर अपराध: चेन स्नेचर महिला को महिलाओं ने दबोचा

अपराध: चेन स्नेचर महिला को महिलाओं ने दबोचा

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के बाबा जैसरनाथ मंदिर पर सोमवार की सुबह जल चढ़ाते समय महिला ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। चोरनी ने सोने की चेन अपने मुंह में डाल लिया।...


अपराध: चेन स्नेचर महिला को महिलाओं ने दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 06 Aug 2018 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के बाबा जैसरनाथ मंदिर पर सोमवार की सुबह जल चढ़ाते समय महिला ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। चोरनी ने सोने की चेन अपने मुंह में डाल लिया। हालांकि महिला ने उसका हाथ नहीं छोड़ा और फिर अन्य महिलाओं ने मिलकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

खजनी के रुद्रपुर गांव की रामेश्वर त्रिपाठी की पत्नी चंद्रकली सोमवार की सुबह 7 बजे भरोहिया शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गई थी। जल चढ़ाते समय यह जैसे ही झुकी पीछे खड़ी चोरनी ने उनके गले से सोने की चेन खींच लिया। चंद्रकली देवी ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिलाओं ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दी। पुलिस के मुताबिक महिला बड़हलगंज की रहने वाली बता रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें