ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसिविल जज की मां के गले से बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

सिविल जज की मां के गले से बदमाशों ने लूटी सोने की चेन

बस्ती जिले में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभम वर्मा सिविल लाइन स्थित जजेज कालोनी में रहते हैं। उनकी मां श्रीमती आशा देवी सुबह मार्निंग वॉक करने के लिए रोजाना की तरह निकली थी। अभी वह डीएम आवास के...

सिविल जज की मां के गले से बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 13 Oct 2017 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती जिले में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभम वर्मा सिविल लाइन स्थित जजेज कालोनी में रहते हैं। उनकी मां श्रीमती आशा देवी सुबह मार्निंग वॉक करने के लिए रोजाना की तरह निकली थी। अभी वह डीएम आवास के आगे आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे के करीब पहुंची थी कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। घटना की जानकारी आला अफसरों की हुई तो हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में नाकाबंदी कर सभी चौराहों व तिराहों पर बाइक सवार बदमाशों को ट्रेस करने में पुलिस टीमें जुट गई। घंटों प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच चौकी विनोद कुमार को सौंपी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें